एडवोकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ जीवाजी विश्वविद्यालय में हुआ

ग्वालियर/मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ ग्वालियर द्वारा एडवोकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ शनिवार को जीवाजी विश्वविद्यालय खेल परिसर में किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग की 10 टीम भाग ले रही है, महिलाओं का टूर्नामेंट 27 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
मुख्य अतिथियों के रूप में उच्च न्यायालय ग्वालियर मध्य प्रदेश के न्यायाधीश गण उपस्थित हुए।
तथा टूर्नामेंट में उच्च न्यायालय ग्वालियर मध्य प्रदेश के न्यायाधीश गण सम्मिलित हुए एवं आयोजन की शोभा बढ़ाते हुए टूर्नामेंट में सहभागिता कर, अधिवक्ताओं की टीमों का उत्साहवर्धन किया। जिसमें मुख्य रूप से न्यायाधीश रोहित आर्या, न्यायाधीश आनंद पाठक, न्यायाधीश मिलिंद रमेश फड़के एवं न्यायाधीश संजीव एस. कालगांवकर उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का शुभारंभ न्यायाधीशगण द्वारा किया गया। मंच का संचालन संयोजक अंकित वशिष्ठ द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का टॉस न्यायाधीश रोहित आर्या द्वारा किया गया, टॉस स्व. एच.डी. गुप्ता एकादश टीम और महेश चौरसिया एकादश टीम के बीच हुआ।
क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम टॉस स्व. एच.डी. गुप्ता की टीम द्वारा जीता गया एवं टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। सभी न्यायमूर्तियों ने समस्त टीमों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में भारत तिब्बत सहयोग मंच के महामंत्री अर्जुन भैया ने न्यायमूर्ति रोहित आर्या
से भेंट की, एवं सभी सहभागियों ने खेल का आनंद उठाते हुए खेल में अपनी-अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

सम्मान किया गया
बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय ग्वालियर के अध्यक्ष पवन पाठक , सचिव महेश गोयल एवं कार्यकारी सदस्य अंकित वशिष्ठ, महाधिवक्ता उच्च न्यायालय अंकुर मोदी ने न्यायाधीशों का सम्मान किया।
अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट ने न्यायमूर्ति रोहित आर्या का सम्मान किया।
महिला टीम महारानी लक्ष्मीबाई एकादश द्वारा न्यायाधीश रोहित आर्या का सम्मान किया गया।
योगेंद्र भदौरिया, दिलीप पाठक द्वारा अन्य उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

रोडवेज बस डिपो में दर्दनाक हादसा: ग्राम न्यायालय निचलौल के वरिष्ठ लिपिक की बस चपेट में आने से मौत

बस पकड़ने पहुंचे थे न्यायालय कर्मी, हादसे के बाद न्यायिक परिवार में शोक की लहर…

21 hours ago

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पिपरा जटामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं के…

21 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

21 hours ago

पुलिस की बड़ी सफलता:सर्विलांस सेल ने 101 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्काननहीं

30 लाख रुपये के स्मार्टफोन मालिकों को किए सुपुर्द, तकनीक आधारित पुलिसिंग का दिखा असर…

21 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 1192 पेड़ों की कटाई पर सवाल

छात्रावास भोजन को लेकर भी उठा मुद्दा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित…

21 hours ago

संविलियन विद्यालय में स्व-गणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)जैतीपुर गढ़िया रंगीन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 14 मई को…

21 hours ago