जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

समाधान दिवस में 81 मामले पेश,18 मामले मौके पर ही निस्तारित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील के सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 मामले पेश आये, जिसमें 18 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय में वादों को निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण पारदर्शी तरीके से और नियमानुसार होना चाहिए।
तहसीलदार फरेंदा ने बताया कि सर्वाधिक 48 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जिनमें 12 मामलों को तत्काल निस्तारित कर दिया गया। पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की संख्या 14 थी। इसमें 06 मामलों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। जबकि अन्य विभागों से संबंधित कुल मामलों की संख्या 19 रही। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी मामलों में आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम का गठन करते हुए उन्हें यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। शेष विभागों को भी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ सोमेंद्र मीणा, एसडीएम फरेंदा रमेश कुमार, पीडी रामदरश चौधरी, तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

4 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

4 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

4 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

4 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

4 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago