आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा शिकारपुर में संचालित देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों दुकानें आबादी और प्रसिद्ध कोटही माता मंदिर के बीच स्थित मार्ग पर संचालित की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार शराब की दुकानों के आस-पास 10 से 15 चिखना, भुजा और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें भी संचालित हो रही हैं। आरोप है कि इन दुकानों से हर माह तय राशि वसूल कर भूमि स्वामी आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए। वहीं लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटने लगती है। इससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है और महिलाओं, छात्राओं तथा कोंटही माता मंदिर आने- जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शराब के नशे में लोगों के अमर्यादित व्यवहार से परिवारों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि यदि शराब की दुकानें आबादी और धार्मिक स्थल से निर्धारित दूरी संबंधी मानकों का उल्लंघन कर संचालित हो रही हैं तो उन्हें तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के विपरीत संचालन पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार मौखिक शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से शीघ्र जांच कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी 19 साल की छात्रा, तीन घंटे तक थमी रहीं लोगों की सांसें

फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…

4 minutes ago

मां दुर्गा की पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसे, बिहार में नदी-तालाबों ने ली 16 लोगों की जान

फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…

2 hours ago

पुलिस ने लोगों को सुरक्षित माहौल का दिलाया भरोसा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के…

2 hours ago

बेटे की मौत के बाद पिता ने खोली हॉस्टल व्यवस्था की पोल? निदेशक पर FIR, छात्रों ने सड़क पर उतरकर मांगा इस्तीफा

फोटो goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित ट्रिपल आईटी के…

3 hours ago