नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नियम जारी कर दिए हैं। यह भर्ती ट्रैफिक और मैकेनिकल विभाग में की जाएगी। कुल 61 पदों को सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति/स्थानांतरण के माध्यम से भरा जाएगा। निगम ने स्पष्ट किया है कि चयन में योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

मैकेनिकल विभाग में 30 पद

मैकेनिकल विभाग में सीनियर मैनेजर के कुल 30 पद भरे जाएंगे। इनमें 20 पद पदोन्नति और 10 पद सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे। यह पद समूह ‘ए’ श्रेणी में आता है।

वेतनमान

वेतन: ₹15,600 से ₹39,100
ग्रेड पे: ₹6,600
• 7वें वेतन आयोग के लेवल-11 के अनुसार

आयु सीमा

• सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु: 45 वर्ष

•सरकारी व DTC कर्मचारियों को नियमानुसार आयु में छूट

शैक्षणिक योग्यता

• मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री अनिवार्य

• ऑटोमोबाइल मरम्मत व रखरखाव में कम से कम 8 वर्ष का अनुभव

•प्रबंधक या उससे ऊंचे पद पर कार्य का अनुभव आवश्यक

चयनित उम्मीदवारों को 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि से गुजरना होगा।

ये भी पढ़े – घटिया निर्माण पर रुका धार्मिक पोखरे का सुंदरीकरण, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया पूरी

ट्रैफिक विभाग में 31 पद

ट्रैफिक विभाग में सीनियर मैनेजर के 31 पद भरे जाएंगे। इनमें 20 पद पदोन्नति और 11 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। वेतनमान मैकेनिकल विभाग के समान रहेगा।

योग्यता और अनुभव

• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री

• राज्य सड़क परिवहन निगम या बस संचालन संस्थान में कम से कम 8 वर्ष का अनुभव

• मार्ग योजना, समय सारणी और संचालन की जानकारी आवश्यक

MBA या विधि (Law) की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

DTC चयन प्रक्रिया और परिवीक्षा

भर्ती प्रक्रिया में सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति/स्थानांतरण शामिल हैं। पदोन्नति के लिए संबंधित विभाग में 5 से 10 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1