1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थलों के लिए भवनों का चिन्हांकन 24 से 28 जून 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 29 जून से 1 जुलाई तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची 4 जुलाई 2026 को प्रकाशित की जाएगी तथा उसी दिन मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आपत्तियां एवं सुझाव प्राप्त किए जा सकें।
उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2026 को वर्तमान सांसदों, विधायकों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का निस्तारण कर सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसके उपरांत 25, 27 एवं 28 जुलाई 2026 तक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। 31 जुलाई 2026 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्भाजन संबंधी प्रस्ताव आयोग के अनुमोदन के लिए प्रेषित किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

27 minutes ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

47 minutes ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

56 minutes ago

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

2 hours ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

4 hours ago