Categories: Uncategorized

तिरुपति देवस्थानम के प्रसाद में मासाहार की मिलावट जेहाद का हिस्सा – हिन्दू महासभा

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति देवस्थानम के प्रसाद में मछली का तेल और अन्य जानवरों की चर्बी की मिलावट को जेहाद का हिस्सा बताया। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि तिरुपति देवस्थानम प्रसादम प्रकरण के उजागर होने से करोड़ों हिंदुओं की न केवल धार्मिक आस्था आहत हुई है, वरन मासाहारी प्रसाद ग्रहण करने से उनका धर्म भी खंडित हुआ है। यह प्रकरण जेहाद से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत से मुक्त होने के बाद खंडित भारत में इस्लामिक और ईसाई मिशनरियां हिन्दू संस्कृति को समाप्त करने के लिए सक्रिय रही हैं। दोनो मिशनरियों का उद्देश्य हिन्दू संस्कृति को समाप्त कर भारत को अपनी अपनी जनसंख्या के आधार पर मुस्लिम राष्ट्र और ईसाई राष्ट्र के रूप में बांटना रहा है। हिन्दू महासभा आरंभ से ही ईसाई और मुस्लिम मिशनरियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करती रही है, लेकिन वोट बैंक के नाम पर सत्ता के लोभी राजनीतिक दल हिन्दू महासभा की मांग को अनदेखा करते रहे।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत के देवस्थलों की प्रबंध समितियों में गैर हिंदुओं को शामिल करने की परंपरा को समाप्त करना ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृति को रोकने का एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि भारत को ईसाई अथवा इस्लामिक राष्ट्र बनाने वालों का स्वप्न हिन्दू महासभा कभी पूरा नहीं होने देगी। हिन्दू महासभा भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाएगी।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने दोषियों को फांसी की सजा की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि दोषी किसी भी जाति, पंथ, संप्रदाय, धर्म या राजनीतिक दल से क्यों न हों, उन्हे फांसी पर लटकाकर हिन्दू विरोधी ताकतों और मिशनरियों को कड़ा संदेश देना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रसाद में जानवरों की चर्बी और तेल मिलाने वालों को स्मरण रखना चाहिए था कि 1857 में कारतूस में गाय की चर्बी मिलाने के कारण ही मंगल पांडे के नेतृत्व में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ था, जिसकी बदौलत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत का अंत हुआ। उन्होंने हिन्दू समाज से 1857 की क्रांति का स्मरण करते हुए भारत में मिशनरियों और जेहाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हिन्दू महासभा के धर्मयुद्ध को सशक्त बनाने और ग्राम तथा मोहल्ला स्तर पर धर्मयुद्ध आरंभ करने का आह्वान किया।
हिन्दू श्रमिक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता डेजी रानी मिश्रा ने कहा कि हिन्दू विरोधी ताकतें देश को कमजोर करने और केंद्र सरकार के विरुद्ध हिन्दू जनमानस को भड़काकर देश को गृहयुद्ध में झोंकने का प्रयास कर रही हैं। तिरुपति बालाजी प्रसादम प्रकरण इसी षड्यंत्र से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि यह अब सहन नहीं किया जायेगा और दोषियों को फांसी के लिए आंदोलन किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

6 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

8 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

11 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

11 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

11 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

11 hours ago