Categories: Uncategorized

पिता पर प्राणघातक हमले के आरोपी पुत्र का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के गांव रीठी जोत के सीवान में सोमवार को कुआनो नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला हुआ। जिसकी पहचान पिता पर प्राणघातक हमला करके फरार होने वाले एक युवक के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर बेटे के शव को जहां पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया। वहीं जिंदगी और मौत से जूझ रहे घायल पिता को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। ग्रामीणों की मानें तो युवक पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।
ग्रामीणों के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिक्टहा निवासी संतोष सिंह पुत्र हनुमंत सिंह का सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर घर पर विवाद हुआ। जिस पर संतोष सिंह ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर घायल कर दिया और घर से फरार हो गया।
पड़ोसियों ने घायल अवस्था में पिता को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। इधर पिता पर हमले के आरोपी संतोष सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में महुली थाना क्षेत्र के ही रीठी जोत स्थित सीवान में कुआनो नदी के किनारे मिला। दोपहर को चरवाहे नदी के किनारे भैंस चरा रहे थे। तभी नदी के किनारे शमशान घाट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सिर्फ अंडरवीयर पहने अचेत अवस्था में एक अज्ञात युवक को लेटे देखा तो शोर मचाया।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में युवक मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार लगभग 45 वर्षीय अज्ञात युवक के कपड़े उसके शव के पास पड़े थे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान ग्राम सिक्टहा निवासी संतोष सिंह पुत्र हनुमंत सिंह के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर आरके मिश्र ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। पुलिस को अभी दोनो घटनाओं से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान परिलक्षित नही हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

2 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

3 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

3 hours ago