Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएमबीए प्रथम सेमेस्टर के रिक्त सीटों पर प्रवेश 11 को

एमबीए प्रथम सेमेस्टर के रिक्त सीटों पर प्रवेश 11 को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के अन्तर्गत एमबीए प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-25) में चतुर्थ काउंसिलिग में बची हुई सीटों पर प्रवेश निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार सीट की उपलब्धता एवं वरियता कम के अनुसार दिनांक 11 सितम्बर 2024 को पूर्वान्ह 11:00 से 01:00 बजे से अनारक्षित (समस्त संवर्ग) प्राप्तांक 90 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग 70 अंक, अनुसूचित जाति समस्त, अनुसूचित जनजाति के सभी प्रवेशार्थियों से अपेक्षित है कि वह यथा कार्यक्रम अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों, चरित्र प्रमाण-पत्र, अद्यतन जाति प्रमाण पत्र, स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र, विशेष संवर्ग के लिए विवरणिका में निर्देशित सक्षम अधिकारी का प्रमाणपत्र तथा उनकी छायाप्रति के साथ व्यवसाय प्रशासन विभाग, महाराणा प्रताप परिसर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments