प्रशासनिक फेरबदल,अधिवक्ताओं के आंदोलन के बाद डीएम ने बदले अफसर

अधिवक्ताओं में खुशी की लहर, बोले – आंदोलन की हुई जीत

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिले में लंबे समय से चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन ने आखिरकार रंग दिखा दिया है। प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए तहसीलों में अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं। डीएम प्रवीण मिश्र द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कई प्रमुख अफसरों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।एसडीएम घोसी अभिषेक गोस्वामी और घोसी के तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह को मोहम्मदाबाद गोहना भेजा गया। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) घोसी राजेश कुमार अग्रवाल अब मधुबन के नए एसडीएम होंगे वहीं नायब तहसीलदार दोहरीघाट निशांत मिश्र को घोसी से मधुबन भेजा गया है। आनंद कनौजिया पुनः घोसी एसडीएम का कार्यभार संभालेंगे। अशोक कुमार सिंह को घोसी में एसडीएम न्यायिक के पद पर भेजा गया है। वहीं मधुबन में तैनात तहसीलदार धर्मेंद्र पाण्डेय अब पुनः घोसी के तहसीलदार होंगे। इससे पहले आनंद कन्नौजिया और धर्मेंद्र पाण्डेय घोसी में रह चुके हैं।

पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश राय ने इसे अपने आंदोलन की सफलता बताते हुए कहा कि “यह सिर्फ स्थानांतरण नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज की आवाज़ की जीत है। अब अधिवक्ताओं का सम्मान सुरक्षित है और न्याय की पुन: स्थापना हुई है।”डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “हमने शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से जो मांग रखी थी, प्रशासन ने उस पर संज्ञान लेकर सार्थक कार्रवाई की है। यह अधिवक्ता समाज की एकजुटता की जीत है।”प्रशासनिक फेरबदल के बाद अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। मधुबन और घोसी तहसील के अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव का नाम रहेगा। बताया जा रहा है कि यह फेरबदल अधिवक्ताओं के लगातार विरोध और प्रशासन पर दबाव के चलते किया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आम जन को प्रशासनिक कार्यों में कोई असुविधा न हो।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago