ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध चला प्रशासन का चेकिंग अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । चौराहों व बाजार में जाम लगने के क्रम में थाना पयागपुर के विभिन्न चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत थाना प्रभारी पयागपुर कमल शंकर चतुर्वेदी पुलिस फोर्स के साथ पयागपुर इकौना रोड एवं पयागपुर हुजूरपुर रोड ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जो भी ई-रिक्शा चालक बगैर नंबर प्लेट लगाए रोड पर टहल रहे थे उनको विशेष रूप से चेक किया तथा कागज की मांग करने पर जो ई-रिक्शा चालक अपने गाड़ी का कागज नहीं दिखा पाए उन चालकों के ई-रिक्शा को थाने पर लाकर खड़ा कर दिया गया और इस सघन चेकिंग अभियान के चलते ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया।
सघन चेकिंग के दौरान कई ई-रिक्शा चालक बिना कागज के धर दबोचे गये, और कई ई-रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई भी की गई है पुलिस अधीक्षक बहराइच ने ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग का निर्देश दिया है की कोई भी ई-रिक्शा चालक बिना कागज के रोड पर चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी इस डर से कई ई-रिक्शा चालक चौराहे पर आने से बचने के लिए दूसरा रास्ता अख्तियार कर लिये तथा सवारियों में भी अफरा तफरी का माहौल रहा, जब इस संदर्भ में थाना प्रभारी पयागपुर कमल शंकर चतुर्वेदी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान अनवरत जारी रहेगा, अगर कोई बिना कागज के ई-रिक्शा चलाता हुआ सड़क पर पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

1 hour ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

2 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

3 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

3 hours ago