लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जनपद न्यायालय सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में हुई, जिसकी अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-v ने की।
बैठक में नोडल अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने स्तर पर अधिकतम वादों के निस्तारण के लिए सक्रिय प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक मामलों को सुलझाकर जनता को त्वरित न्याय दिलाया जाए।
कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि लोक अदालत से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और अधिकाधिक मामलों के निस्तारण के लिए समन्वित प्रयास जारी हैं। वहीं पुलिस विभाग ने अवगत कराया कि न्यायालय से प्राप्त नोटिसों की तामील सुनिश्चित कराई जा रही है तथा सभी थानों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
नोडल अधिकारी ने अधिकारियों से लोक अदालत की सफलता के लिए समन्वय और सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राम रतन, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार खलीलाबाद हरे राम यादव, क्षेत्रीय वनाधिकारी आईबी सोनकर, डॉ0 मुबारक अली, सहायक आयुक्त जीएसटी धम्म प्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

13 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

13 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

13 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

14 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

14 hours ago