आदित्य लहराये ऊँचा तिरंगा न्यारा

मेरी रचना, मेरी कविता

——X——

आजकल उंगली ही निभा रही है रिश्ते,
पर जुबाँ से निभाने का अवसर कहाँ है,
टच में व्यस्त सब, टच में है कोई नहीं,
नज़दीकियों की दूरियाँ हैं मिटती नहीं।

तीन दिन, पाँच सौ लोगों से मुलाक़ात
हो चुकी और बात भी होती रहती है,
टच में स्वर भी होते हैं, बोलते भी हैं,
लोग अक्षर समझ कर भुला भी देते हैं।

धरा के ये पेंड़ और इनके पत्ते इनकी
शाखायें भी तब परेशान हो जाते हैं,
अगर पशु पक्षी हिंदुस्तान के हिन्दू,
मुसलमान, सिख, ईसाई हो जाते हैं।

इस देश के फल फूल व सूखे मेवे भी,
यह देख कर हैरान परेशान हो जाते हैं,
जब न जाने कब नारियल हिन्दू और
खजूर इस देश के मुस्लिम हो जाते हैं।

ये गरीब न मस्जिद को जानते हैं न,
मन्दिर को और न चर्च को जानते हैं,
जो भूखे पेट व वस्त्र विहीन होते हैं,
वो बस केवल रोटी को पहचानते हैं।

हमारे जैसों का यही अंदाज़ तो इस
दुनिया भर में ज़माने को खलता है,
कि देश के दीपक का प्रकाश भी हवा
के झोकों के खिलाफ क्यों जलता है।

हम अमन पसंद हैं दोस्तो हमारे इस
शहर को तो दँगा मुक्त ही रहने दो,
लाल और हरे में हमें अब मत बांटो,
लहराता तिरंगा मेरे दिल में बसने दो।

लहराता तिरंगा ऊँचे छत पर उड़ने दो,
लाल रंग ऊर्जा का, हरा हरियाली का,
आदित्य श्वेत रंग शान्ति-अहिंसा का,
अशोक चक्र प्रतीक न्याय धर्म का।

वंदेमातरम्, वंदेमातरम्, सुजलाम,
सुफ़लाम, मलयज, शीतल धारा,
आदित्य लहराए ऊँचा तिरंगा न्यारा,
अमृत उत्सव मना रहा है भारत प्यारा।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

5 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

23 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago