खेल से होता है सर्वांगीण विकास: नित्यानन्द

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित काशीराम स्पोर्ट स्टेडियम, खलीलाबाद में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चे विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा व कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में खलीलाबाद क्षेत्र के कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानन्द ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानन्द ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। जीवन की प्रथम क्रिया खेल होती है, यहीं से हम अपने लक्ष्य को निर्धारित करने की कला में माहिर बनते है।
उन्होने कहा कि बच्चों की प्रतिभा पहचानने में शिक्षक ही माहिर होता है और शिक्षक बच्चे की प्रतिभा को निखारने में कोई कोर कसर नही छोड़ता है। केंद्र व प्रदेश की सरकार खेल को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खेलने कूदने के लिए बेसिक स्कूलों में खेल सामग्री हेतु धन भी दिया जा रहा है। उनका प्रयास होगा कि बच्चों को प्रेरित करने के लिए अगली प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश के कुछ नामी खिलाड़ियों को बुलाया जाय।
इसके पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद अर्जुन प्रसाद वर्मा ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानन्द को बुके भेंट कर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago