सुरक्षित छठ पूजा के आयोजन हेतु अपर जिलाधिकारी ने जनता से की अपील

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने शनिवार को सुरक्षित छठ पूजा के आयोजन हेतु जनपद वासियों से अपील करते हुए बताया कि अक्टूबर माह में अत्यधिक अतिवृष्टि से जनपद के समस्त नदी/ तलाबों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जनपद कुशीनगर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का पर्व जनमानस द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान नदी/ तालाब/ घाटों पर सूर्य देवता की पूजा एवं अर्घ्य हेतु भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा होती है जिसके कारण नदी /तालाब/ घाटों पर असावधानी हादसे का कारण बन सकती है, जिन पर नियंत्रण व रोक लगाए जाने हेतु प्रशासन के साथ सहयोग किए जाने हेतु अपील की जाती है कि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। निर्धारित मार्ग पर ही चले। गाड़ियां निर्धारित स्थल पर ही पार्क करें। महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों के पास अपने घर का पता मोबाइल नंबर अवश्य रखें। अफवाहें ना फैलाएं, ना उन पर विश्वास करें। बैरिकेडिंग को ना पार करें और खतरनाक घाटों और गहरे पानी में न जाएं । छठ पूजा क्षेत्र में कहीं भी आतिशबाजी न करें। किसी भी प्रकार की गंदगी ना फैलाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारी अथवा स्वयंसेवक से संपर्क करें। आकस्मिक स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 के अतिरिक्त अग्निशमन 101 पर संपर्क करें, तथा विद्युत संबंधी समस्या हेतु 70 54 177 824 संपर्क करें।

rkpshomnath

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

2 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

2 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

2 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

3 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

3 hours ago