त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई अधिकारियों की तैनाती

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि इस वर्ष छठ पूजा 30 अक्टूबर को सूर्यास्त व 31 अक्टूबर को सूर्योदय पर अर्घ्य दिया जाता है । वही कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आठ नवम्बर को स्नान दान किया जाएगा। उक्त त्यौहार के दृष्टिगत छठ पूजा व कार्तिक पूर्णिमा में स्थापित नदियों, तालाबों व पोखरों पर भीड़ लगती है, जिससे नदियों एवं तालाबों व पोखरों में भीड़ के कारण डूबने की संभावना बनी रहती है। इस त्योहारो की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने एवं उक्त त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु प्रारंभ से समाप्ति तक शांति व्यवस्था बनाए रखा जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ अराजक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है, जिसके दृष्टिगत शांति व्यवस्था के संबंध में पूर्व से ही तैयारी कर लिए जाने के क्रम में जनपद में 75 चिन्हित स्थानों पर मजिस्ट्रेट व अधिकारी गणों की तैनाती की गई है। मजिस्ट्रेट गण व अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि वे अपने तैनाती क्षेत्र से पुलिस विभाग से संपर्क कर उपरोक्त के दृष्टिगत जानकारी प्राप्त कर अपने दायित्व का निर्वहन करें और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति संज्ञान में आने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया जाए।
उक्त के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट कुशीनगर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नंबर 05564-260590 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ0 प्रमोद कुमार सिंह अपर सांख्यिकी अधिकारी कुशीनगर को बनाया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

2 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

2 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

2 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

3 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

3 hours ago