छठ महापर्व पर चढ़ा निकाय चुनाव का रंग

  • भावी उम्मीदवार हर तरह के सेवा के लिए तैयार

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व प्रस्तावित निकाय चुनाव के नजदीक होने के कारण पूरी तरह से चुनावी रंग में सराबोर हो गया है।क्षेत्र के सलेमपुर, मझौली राज, लार टाउन व भटनी में सभी छठ घाट पोस्टर व बैनर से पटे पड़े हैं। भावी उम्मीदवार व्रती महिलाओं व नगर वासियों के हर सेवा के लिए तत्पर दिखाई दे रहे है।
आज से ही अधिकांश उम्मीदवार छठ घाट पर जमने लगे है, कई उम्मीदवार तो लोगों के हाथ से ब्रश लेकर अपने ही छठ बेदी को रंगने का काम कर रहे हैं। कई लोगों ने घाट पर चाय व नाश्ता करने के लिए भी स्टाल लगाना शुरू कर दिया है। अर्घ्य देने के लिए गाय के दूध का भी इंतजाम किया है। घाट का कोई स्थान नहीं बचा है जहां पोस्टर व होर्डिंग न लगे हो। कई दावेदार जगह-जगह तोरण द्वार भी बनवा दिए हैं। कोरोना महामारी के बाद इस बार हर परिवार छठ पर्व पूरी आजादी से मनाएगा। इसी मौके का लाभ नगर निकाय चुनाव के दावेदार उठाने में लगे हुए है। आज अस्ताचल गामी व कल उदयगामी सूर्य तक पूरे मनोयोग से दावेदार मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यह तो भविष्य के गर्त में है कि इसका कितना लाभ इन लोगों को चुनाव में मिलेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

1 hour ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

2 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

2 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

2 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

2 hours ago