समस्याओं के निस्तारण की मांग की नही तो ठेकेदार करेगे बड़ा आंदोलन-शरद सिंह
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने ठेकेदारों की समस्याओं को लेकर गोरखपुर के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा और निस्तारण की मांग की । ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा कि बार बार अवगत कराने के बाद भी ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। जिसकी वजह से समस्याएं बढ़ती जा रही है और ठेकेदार परेशान हो रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा है कि अनुरक्षण की व्यवस्था 5 साल तक रखी गई है। मगर धनराशि नहीं बढ़ाई गई है। वर्तमान समय में सड़कें भी मानक के अनुसार ठीक नहीं है। ऐसे में अनुरक्षण का समय दो साल तक ही रखा जाए। रॉयल्टी में 6 गुना दंड समाप्त किया जाए और उसे ठेकेदारों के देयक से कटौती की जाए। डिपाजिट में पड़ी ठेकेदारों की धनराशि वापस की जाय और भुगतान की पुरानी व्यवस्था लागू किया जाए। निविदा में दो प्रतिशत की धनराशि वित्तीय हस्त पुस्तिका के अनुसार लिया जाए। ग्रामीण मार्गो के निर्माण में ढुलाई का खर्च दिया जाए और उसे रेट आफ शेड्यूल में शामिल किया जाए। ठेकेदारों ने अभी कहा की रेट ऑफ शेड्यूल हर 6 महीने पर रिवाइज किया जाए।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…