वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम जुड़वाएं कार्यकर्ता- ब्रह्मा शंकर

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी विधानसभा पथरदेवा की मासिक बैठक प्रकाश मैरेज हाल सोनहुला रामनगर में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान एवं संचालन भगवती मिश्रा ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी रहें। बैठक में 2027 के विधान सभा चुनाव को जीतने को लेकर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हम सभी लोग को इस समय वोटर लिस्ट में अपने लोगों का नाम अधिक से अधिक जुड़वाने की जरूरत है।भारतीय जनता पार्टी से जनता बहुत उब चुकी है।उसे बूथ मजबूत करके ही हराया जा सकता है।इस लिए सभी को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर आम जनता के सुख दुःख में शामिल होकर अपने साथ जोड़ने की आवश्यकता है। इस बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राय,पूर्व प्रमुख संजय कुमार मल्ल,सुभाष पाठक,भगवती मिश्रा,मंजर खान,रमाशंकर कुशवाहा,मुराद अहमद,मुकेश सिंह सेंगर,राम ख्याली प्रसाद,ओम प्रकाश सिंह,राकेश शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

1 hour ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

2 hours ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

3 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

3 hours ago