सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर विकास खंड में शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राम प्यारे राम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए तीन विद्यालयों की जांच की और उन्हें तत्काल बंद करने का निर्देश दिया।
जांच के दौरान ब्राइट फ्यूचर अकादमी महुआबारी, एम.एम. पब्लिक स्कूल महुआबारी और गुरुकुल यूनिवर्सल अकादमी गुमटही सलेमपुर को बिना मान्यता संचालित पाया गया। बीईओ ने इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर बंद करने का आदेश दिया तथा आगे की विधिक कार्रवाई के संकेत दिए।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और अवैध शिक्षण संस्थानों पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…