एसिड अटैक के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़

दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली, देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा ईलाज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी दो युवतियों पर एसिड अटैक के दोनों आरोपियों दारा सिंह (45वर्ष) और शेखर (38वर्ष) से वृहस्पतिवार की रात गौरीबाजार पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर फायरिंग कर रहे बदमाशों पर जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर पर गोली लग गई। पुलिस की गोली से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदले की भावना से दिया घटना को अंजाम
दारा सिंह ने बदले की भावना में अपने साथी के साथ वृहस्पतिवार को एसिड अटैक किया था। जिसमें दो युवतियां झुलस गई थीं। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की रात गौरी बाजार थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा को दोनों युवकों के फ़रार होने की जानकारी मिली। पुलिस ने कालावन गांव के पास घेराबंदी की तो पुलिस से घिरता देखकर बाइक सवार बदमाशों ने फ़ायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों युवक घायल हो गए, जबकि तीसरा युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।

दो युवतियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका
जिले के गौरीबाजार में बाइक सवार दो युवकों ने बृहस्पतिवार को सरेराह दो युवतियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। घायल दोनों युवतियों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि एसिड अटैक मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। सूचना पर पुलिस टीम गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गुरौचघाट के पास इंतजार कर रही थी। तभी तीन युवक मोटर साइकिल से आ रहे थे। पुलिस टीम को देखकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी है। जबकि तीसरा फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। घायल आरोपियों में से एक दारा सिंह की कुछ महीने पहले युवती से विवाद हुआ था।

rkp@newsdesk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

4 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

5 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

5 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

5 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

5 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

5 hours ago