Categories: Uncategorized

ग्रामीणों ने पकड़ा दो बोरी खाद्यान्न, एसडीएम से की शिकायतनाथनगर में राशन के अवैध परिवहन का आरोप, युवक सहित मोटरसाइकिल चौकी पुलिस के हवाले

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।
विकास खण्ड मिठौरा की ग्राम पंचायत नाथनगर में ग्रामीणों ने राशन की कालाबाजारी का मामला पकड़ते हुए प्रशासन को चौकन्ना कर दिया। ग्रामीणों ने बेलभरियां की ओर से मोटरसाइकिल पर लादकर लाए जा रहे दो बोरी खाद्यान्न को पकड़कर घंटों गांव में रोके रखा। लेकिन, सूचना के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में युवक और राशन को चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना नाथनगर गांव के पूरब श्रीवास्तव के घर के पास की है, जहां सन्नी दूबे, अरशद खान, कन्हैया, राहुल समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के ही युवक सोनू कुमार को बेलभरियां की ओर से आते देखा और उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। बाइक पर लदी दो बोरियों में राशन देखकर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने वीडियो बनाते हुए युवक से पूछताछ शुरू कर दी।

युवक सोनू कुमार ने शुरुआत में घबराते हुए राशन को गांव के कोटेदार का बताते हुए गलती स्वीकार कर माफी मांगने लगा। ग्रामीणों ने तत्काल पीआरबी, आपूर्ति निरीक्षक और उपजिलाधिकारी को सूचना दी। लेकिन, घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्राम प्रधान निसार अहमद की अगुवाई में युवक और मोटरसाइकिल सहित राशन को चौक थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इस मामले में उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों की सतर्कता से उजागर हुई खाद्यान्न की कथित हेराफेरी, प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज
इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सरकारी राशन को मनमानी तरीके से इधर-उधर ले जाकर गरीबों का हक छीना जा रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

2 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

14 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

14 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

14 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

14 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

15 hours ago