दो स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु


चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी भरे ईमेल से फैली सनसनी

नई दिल्ली।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो प्रतिष्ठित स्कूलों—चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूल—को बम विस्फोट की धमकी भरे ईमेल मिले। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस टीमों को रवाना किया गया।

दोनों स्कूलों में छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियातन खाली कराया गया। तलाशी अभियान के दौरान हर कमरे, गलियारे और परिसर के कोने-कोने की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह मामला गंभीरता से लिया गया है। साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है और धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है कि वह कहां से भेजा गया और किसकी मंशा थी।”

मौके पर मौजूद अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल देखा गया। हालांकि पुलिस और स्कूल प्रशासन ने सभी को आश्वस्त किया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

बम की धमकी मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के महीनों में कई स्कूलों को ऐसे फर्जी ईमेल मिल चुके हैं, जिससे छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में दहशत का माहौल बन जाता है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतों के पीछे शरारती तत्व हो सकते हैं, लेकिन जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी।

जांच जारी, साइबर ट्रैकिंग पर फोकस
साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से ईमेल की लोकेशन और सेंडर की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मेल संभवतः किसी अनाम आईडी से भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि यदि यह धमकी फर्जी पाई जाती है, तो इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

12 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago