Categories: Uncategorized

श्रावण मास को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया मंदिरों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सावन मास की शुरुआत के साथ ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर ने जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों – रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर व कोतवाली क्षेत्र के सोमनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश व निकास मार्ग, जल व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग, मेडिकल सहायता केंद्र और।आपातकालीन सेवाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित CCTV केंद्र का भी निरीक्षण करते हुए निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड और सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। साथ ही डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ते की सहायता से समय-समय पर मंदिर परिसर की जांच भी की जाए।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और पार्किंग स्थलों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।एसपी विक्रान्त वीर ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सहयोगात्मक रवैया अपनाएं ताकि सावन मास में कोई असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्व सूबेदार कृष्णपाल सिंह का निधन, सैनिकों ने दी अंतिम सलामी

24 राजपूत रेजिमेंट में दी थीं सेवाएं, 26 वर्षों तक की देश की रक्षा; पत्नी…

5 minutes ago

गोरखपुर: जेल में बंद परवेज परवाज की मौत, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से भी आया था चर्चा में

फोटो फाइल परवेज परवाज दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, कई मुकदमों से रहा सुर्खियों में; गोरखपुर…

1 hour ago

चेन्नई मेट्रो को PM मोदी की बड़ी सौगात! CM विजय के साथ किया सफर, 4,900 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन

फोटो X चेन्नई में मेट्रो का नया दौर शुरू, जानिए कब से आम यात्रियों को…

2 hours ago