बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय रुद्रल पासवान निवासी ग्राम मौना गढ़वा ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है की बच्चों के खेल-खेल में विवाद हो गया, जिसको लेकर अभय यादव 15 पुत्र अनिल यादव आदि ने मेरे लड़के आदित्य 15 को मारने के लिए मेरे घर में घुस आए। पार्वती ने बताया की मेरे बच्चे को मारने के लिए लोग गोल बनाकर घर में घुस गये,और मैं अपने इलाज के लिए गई हुई थी। जिसमें मेरे बेटियों के साथ भी लोगों द्वारा धक्का मुक्की किया गया और मेरे लड़के को मारने के लिए मेरे घर में घुस गए थे। मेरे पति का देहांत 7 वर्ष पूर्व हो चुका है मैं अपने दो बेटियों एवं एक बेटे के साथ घर में अकेले रहती हूं, यदि मेरा बेटा ही नहीं रहेगा तो मैं अपना जीवन यापन कैसे करूंगी।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…