रामचंद्र मिशन में पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा 9 वी की छात्रा से बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामचंद्र मिशन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी आसिफ पुत्र स्व. जमील शाह मोहल्ला तहवरगंज निवासी जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आसिफ के खिलाफ थाना रामचंद्र मिशन पर पंजीकृत मु.अ.सं. 164/2025 धारा 64(2)(i), 64(2)(m), 69, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…
पैराशूट और दिशा नियंत्रण ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता! इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में…
AI निर्मित 4 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांगदिन: बुधवार | विक्रम संवत: 2083 | शक…
मेल, पार्सल और इंटरनेशनल डाक के नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी पहल, अहमदाबाद से…
व्यंग्य: खुश करना नहीं, पुश करना जरूरी! चयनकर्ताओं के फैसले, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और आलोचनाओं…
डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ते रोजगार के बीच श्रमिकों को बीमा, स्वास्थ्य सुविधा, मातृत्व लाभ और…