भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार


चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर राहुल गांधी पर बोला हमला, इंदिरा गांधी के आपातकाल की भी दिलाई याद

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान पर विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाना कांग्रेस की “परंपरागत सोच” का हिस्सा है, जो इस बात पर निर्भर करती है कि चुनावी परिणाम उनके पक्ष में आए या नहीं।

डॉ. त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि “कांग्रेस चुनाव आयोग जैसे स्वतंत्र संस्थानों को केवल तभी मान्यता देती है जब परिणाम उनके पक्ष में आएं। यह मानसिकता लोकतंत्र के लिए घातक है।”

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि “आपातकाल का निर्णय इस बात का प्रमाण था कि कांग्रेस किस हद तक संवैधानिक संस्थाओं को कुचल सकती है। आज भी कांग्रेस की सोच में कोई बदलाव नहीं आया है।”

डॉ. त्रिवेदी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी सहित कांग्रेस के तमाम नेता अपने बयानों से यह स्पष्ट कर रहे हैं कि उन्हें लोकतंत्र में नहीं, बल्कि सत्ता में विश्वास है। “राहुल गांधी जब चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम ठीक होती है, चुनाव आयोग निष्पक्ष होता है, लेकिन हारते ही सभी संस्थाएं संदिग्ध हो जाती हैं,” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा।

भाजपा का भरोसा चुनाव आयोग पर:
भाजपा प्रवक्ता ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी को भारत के चुनाव आयोग पर पूर्ण विश्वास है और एसआईआर जैसी प्रक्रियाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि “यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन रखने के लिए समय-समय पर आवश्यक होती है, और इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति ढूंढना दुर्भावनापूर्ण है।”

Editor CP pandey

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

3 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

16 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

20 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

20 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

20 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

21 hours ago