तीन घंटे तक एक्सियन को प्रदर्शनकारियो ने धरनास्थल पर बैठाया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण बरसात की परवाह किए बिना आक्रोशित विद्युत उपभोक्ताओं ने किया बरहज विद्युत उप केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया। बरहज नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के पूर्व अध्यक्ष अजीत जायसवाल के नेतृत्व में बरहज क्षेत्र के विद्युत् उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को विद्युत उप केन्द्र पर एक्सियन के कार्यालय के सामने ही डेरा डाल दिया, और लगभग 4 घंटे तक ज़मीन पर अधिशासी अभियंता को बैठाकर अपने ग़ुस्से का इज़हार किया। लगभग चार घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद एक्सियन ने धरना स्थल से ही अपने उच्चाधिकारियों को इस स्थिति से अवगत कराते हुए प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि शनिवार से शेड्यूल के हिसाब से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाएगी ,यदि कोई आकस्मिक कारण उपस्थित नहीं हुआ तो। विदित हो कि पूर्व नपा अध्यक्ष अजीत जायसवाल ने यह घोषणा कर दी थी की यदि बरहज क्षेत्र के लोगों को अघोषित विद्युत कटौती से मुक्ति नहीं मिली तो, 25 जुलाई को दिन में ग्यारह बजे से विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा, शुक्रवार को उस घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए पूरे नगर में सैकड़ो की संख्या में भीषण बरसात के बीच प्रदर्शनकारियों के साथ नारेबाज़ी करते हुए, एक्सइएन कार्यालय पर अपने साथियो के साथ पूर्व नपाध्यक्ष पहुँच गये और अधिशासी अभियंता के कार्यालय के सामने ही प्रदर्शनकारी ज़मीन पर बैठकर धरना देने लगे। प्रदर्शकारियों ने कार्यालय मे बैठे अधिशासी अभियंता को भी धरना स्थल पर ही बैठा लिया, थोड़ी ही देर में वहां नायब तहसीलदार भी पहुंच गए। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, अजित जायसवाल, डॉ अजय कुमार मिश्र, प्रदीप जायसवाल, तारकेश्वर वर्मा, कृष्णमुरारी अग्रवाल, रवि प्रताप जायसवाल, उमेश यादव, राम भवन सोनकर, जितेंद्र भारत, संजय बरनवाल, माया शंकर सिंह, विनोद मिश्र, बड़े तिवारी, विजय जायसवाल, दुर्गेश यादव आदि प्रदर्शनकारी भी वही जमींन पर बैठ गये। प्रदर्शनकारियों ने बिद्युत विभाग के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी किया, प्रदर्शनकारियों का आरोप था की तहसील मुख्यालय को मिलने वाली 21 घंटे विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष बरहज क्षेत्र में पिछले एक महीने से पाँच से7 घंटे भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है । अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि विद्युत पोल बदलने और पेड़ों की टहनियों को काटने का कार्य चल रहा है इस लिए विद्युत आपूर्ति में कुछ बाधा आ रही है, अतिशीघ्र इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा और शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।इस पर भी प्रदर्शनकारी जब नहीं माने तो नायब तहसीलदार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देवरिया बैठे विद्युत विभाग के आला अधिकारी से उपभोक्ताओं के आक्रोश को बताया और शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की बात कही । स्थिति की नजाकत को भाँपते हुए विद्युत विभाग के आला अधिकारी यो ने ऐकसियन अरविंद कुमार को निर्देशित किया कि कम से कम शट डाउन लेकर उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति कल से बहाल किया जाये।इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरने को इस शर्त के साथ समाप्त किया,यदि विद्युत् व्यवस्था में 24 घंटे के अंदर सुधार नहीं हुआ तो पुनः कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन तब तक किया जाएगा जब तक विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago