डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में एक्सिडेंट, पुलिस की गाड़ी से टकराई एंबुलेंस, कई घायल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बाल-बाल एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए हैं। दरअसल, ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एक एंबुलेंस और पुलिस गाड़ी की टक्कर हो गई है। टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ लोगों को चोट भी आई है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग के रास्ते खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उपमुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा था। इसी दौरान काफिले में शामिल एक वाहन के गति के नियंत्रण खो जाने के कारण का एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा कार के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में दरोगा और डॉक्टर सहित छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

उत्तरी सीतापुर के एएसपी राजीव दीक्षित ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन की गति के नियंत्रण खो जाने के कारण काफिले के एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा गाड़ी के बीच में टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम के लोगों को चोटें आई है। पुलिसकर्मी भी घायल हैं। सभी को ज़िला अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है। सभी की स्थिति अभी सामान्य है। 

फिलहाल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुरक्षित हैं। एंबुलेंस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस्कॉर्ट में शामिल वाहन सड़क के दूसरे किनारे पर पहुंच गए। घटना के पास आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि किसी साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वाहन आपस में टकरा गए हैं। 

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

10 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

10 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

10 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

10 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

10 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago