25 जनपदों में आपदा मित्र परियोजना का किया जा रहा संचालन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार गृह मन्त्रालय द्वारा प्रदेश के कुल 25 जनपदों में आपदा मित्र परियोजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कुल 10200 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है। जनपद से शेष रह गये आपदा मित्रो का प्रशिक्षण 19 सितम्बर से 30 सितम्बर तक 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जनपद में शेष रह गये 214 प्रशिक्षणार्थियों के बस को जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि
12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन राज्य आपदा मोचन बाल मुख्यालय एसडीआरएफ लखनऊ में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा एवं विभिन्न आपदाओं में क्या करें क्या ना करें का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। परियोजना के अन्तर्गत जनपद देवरिया में 500 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना था, जिसमें 318 आपदा मित्रों का प्रशिक्षण पूर्व में जनपद देवरिया से कराया जा चुका है। प्रथम बैच में 06 दिसम्बर 2022 से 17 दिसम्बर 2022 तक 145 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय बैच में 11 मार्च 2023 से 22 मार्च 2023 तक 173 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के पश्चात प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को हेलमेट, चश्मा, रेनकोट, मच्छरदानी, टार्च, एक छोटी चाकू, एक छोटी लाइटर, टीसर्ट, लाइफ जैकेट, बूट, गलब्स, प्राथमिक चिकित्सा किट एवं बैग प्रदान किया जायेगा। साथ ही साथ उनको एक परिचय पत्र तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण हेतु ले जाने तथा वापस लाने उनके ठहरने, भोजन व्यवस्था एसडीआरएफ मुख्यालय द्वारा की जायेगी।इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सलेमपुर सीमा पाण्डेय, आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार, आपदा लिपिक रंजन पाण्डेय एवं विकास कुशवाहा उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago