पुलिस मुठभेड़ में 02 घायल अभियुक्तों सहित कुल 03 लुटेरों को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी-(राष्ट्र की परम्परा)
7 सितम्बर की रात्रि मो0 दानिश इकबाल पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम शेखपुर,मखदूम थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ने थाना फतेहपुर पर सूचना दी कि, वह थाना मो0पुर खाला क्षेत्र स्थित मेडिकल की दुकान बन्द करके घर जा रहे थे तभी सांई डिग्री कॉलेज के पास उनसे 03 अज्ञात नकाबपोश असलहे के बल पर 19000/-रुपये नकद,मोबाइल व बैग लूटकर फरार हो गए। उक्त सूचना पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 550/2023 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आदेश के क्रम में 17 सितम्बर को स्वाट व थाना फतेहपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्तगण शिवा सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खालिसपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी,श्रीराम उर्फ बाबू पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम अतरौरा मजरे बहादुरपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी, सचिन यादव पुत्र दिनेश निवासी ग्राम गोपालपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत तालगांव नहर पटरी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग से अभियुक्तगण शिवा, श्रीराम पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 24000/- रूपये नकद व 02 अदद तमंचा .315 बोर मय 02 खोखा, 02 मिस कारतूस तथा 02 जिंदा कारतूस, 01 अदद तमंचा .12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस, घटना कारित करने में प्रयोग की गयी मोटर साइकिल स्प्लेण्डर UP 41 BD 0843, वादी मुकदमा दानिश का एक अदद आधार कार्ड व दुकान की दो अदद चाभी बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 574/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ व जांच से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्तगण का एक शातिर गिरोह है जिनके द्वारा रेकी कर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट/चोरी की घटना कारित की जाती है। अभियुक्तगण द्वारा 07.09.2023 को थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत सांई डिग्री कॉलेज के पास मेडिकल संचालक से 19000/-रुपये तथा 29.08.2023 थाना सतरिख में मोटर साइकिल सवार से 25000/-रुपये की लूट की घटना तथा 13.09.2023 को थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत शराब की दुकान तथा एक मकान में चोरी की घटना कारित की गयी थी।

rkp@newsdesk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

1 hour ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

1 hour ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago