आगामी महाकुंभ मेले में भीड़ को लेकर रेलवे द्वारा अंडरपास का चौड़ीकरण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
प्रयागराज संगम में लगने वाले आगामी महाकुम्भ मेला-2025 में, श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ के दृष्टिगत मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुगमता एवं समुचित सुविधा प्रदान करने हेतु, पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन वाराणसी मंडल द्वारा नये अंडरपास के चौडीकरण एवं निर्माण कार्य 20 सितम्बर,2023 से अगले छः माह तक किया जाना है। इस परिप्रेक्ष्य में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि झूँसी – दारागंज एवं झूँसी – रामनाथपुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे पूल सं- 110 (पुराना जी0 टी0 रोड एवं न्यू जी० टी0 रोड के मध्य) एवं रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित समपार सं 66C (कनिहार रोड) अंडरपास का कार्य दिनांक-20.09.2023 से 06 माह के लिए प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य आरंभ होने के कारण आवागमन के मार्ग को मजबूत बैरिकेडिंग लगाकर सड़क यातायात पुर्णतः बन्द किया जाएगा।
सर्व सम्बंधित एवं आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि उक्त अवधि में वे रेलवे पूल सं-110 (ओल्ड जी0 टी0 रोड एवं न्यू जी0 टी0 रोड के मध्य) रेलवे लाइन के उत्तरी छोर पर निवास करने वाले लोग केवटाना क्रासिंग, शंकराचार्य मार्ग से गंगा बैकरोड से टीकरमाफ़ी तथा ओल्ड जी०टी० रोड से कटका तिराहा के मार्ग का उपयोग करें । रेलवे समपार सं 66C ( कनिहार रोड) रेलवे लाइन के गायित्री नगर साइड के रहने वाले लोग दिलदार नगर तिराहे से सराय इनायत, लीलापुर रोड छतनाग रोड का प्रयोग कर आवागमन करें।
रेल परिवहन एवं सड़क यातायात की संरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्य किया जाना अतिआवश्यक है । अतः सड़क उपयोगकर्ताओ से निवेदन है कि उक्त कार्य अवधि अन्य वैकल्पिक सड़क मार्गों का ही प्रयोग करें ।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

3 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago