सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

कई वर्षो से क्षतिग्रस्त है सिंदुरिया, वाया सिसवा सड़क

सैकड़ो राहगीर हो चुके है दुर्घटना के शिकार

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।वृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया तथा डीएम महराजगंज के नाम से सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम निचलौल को दिया। अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि सिंदुरिया से सिसवा तक बनी हुई सड़क कई वर्षो से क्षतिग्रस्त है क्षेत्र के विधायक सांसद और अधिकारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है सड़क के अगल बगल गांव के लोग परेशान हैं इस समय सड़क पर चलना दुर्घटना को दावत देना है । उक्त सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है आज तक क्षतिग्रस्त सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।
आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने कहा कि सिंदुरिया वाया सिसवा सड़क मार्ग सिसवा विधान सभा के साथ दर्जनों गांवों को जोडता है और यह एक ऐसा सड़क मार्ग है जो जिला मुख्यालय पहुचाने के लिए कम दूरी तय कराता है लेकिन सड़क मार्ग खराब होने से अब ग्रामीण सिसवा वाया घुघली व पुरैना वाया शिकारपुर होते हुए जिला मुख्यालय पहुचते है जो उन्हें लम्बे दूरी सहित ज्यादा समय तय पड़ता हैं जिसको लेकर हम लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से उक्त सड़क की तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। प्रदर्शन के दौरान खुर्शीद, अमरनाथ, दशरथ,अमानुलाह, गंगेश चौधरी,नारायण, समसुद्दीन,राम प्रवेश, इंद्रजीत,विद्यासागर, पिंटू, लारी भाई, अहमद,प्रमोद यादव, इशहाक ,जैरून निशा , गीता मिश्रा, ममता देवी , इब्राहिम, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

31 minutes ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

45 minutes ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

46 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

55 minutes ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

1 hour ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

1 hour ago