महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण विभाग के खिलाफ निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को बिंदु वार मांग पत्र ज्ञापन के रूप में दिया ज्ञापन मे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना के तहत हजारों की संख्या में आवेदन पत्र कई वर्षो से कार्यालय में रुका हुआ है। लाभार्थियों द्वारा समाज कल्याण विभाग का कई बार चक्कर लगाने के बाद भी आज तक योजना का लाभ नही मिला,जिन लाभार्थियों के खाते में योजना की धनराशि नही गई है उनके खाते में तत्काल अनुदान की धनराशि भेजने का आदेश दिया जाय । साथ -साथ वृद्धा पेंशन का भी वही हाल कि नया आवेदन पत्र हजारों की संख्या में कई वर्षो से जिले पर रुका हुआ है जो आगे नही भेजा जा रहा है और पहले से जिन लोगों को पुराना पेंशन भी मिलता था उनका भी एक वर्षो से पेंशन रुका हुआ है जिसको देखते हुए समस्या का समाधान तत्काल किया जाय ,आदि की मांग किया गया। इस दौरान खुर्शीद मलिक , रहमत अली, दशरथ प्रजापति, शहाबुद्दीन अंसारी , चंद्रिका गोड़, मोहित प्रसाद ,रियाज अली, आशुतोष कन्नौजिया , विनोद मौर्या, गीता देवी ,सलहंती देवी, अनील ,राजकुमार, सुमेर ,अति उल्लाह , भगौती सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें ।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…