रामलीला मंचन में अहिल्या उद्धार देख कर झुम उठें दर्शक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आयोजित राम विवाह महोत्सव श्री नवयुवक राम विवाह समिति बस स्टॉप पयागपुर के तत्वावधान में राम विवाह महोत्सव के तीसरे दिवस तड़का सुबाहु वध,अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन और फुलवारी की मनोहारी लीलाओं का मंचन किया गया, ब्यास देवेन्द्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत चौपाई गाधि तनय मन चिन्ता व्यापी,हरि बिनु मरहि न निश्चर पापी के साथ लीला का मंचन प्रारंभ हुआ,मुनि विश्वामित्र द्वारा यज्ञ किये जाने पर निशाचरों द्वारा यज्ञ में व्यवधान उत्पन्न करने जैसे मंचन को देखने मे लोग तल्लीन रहे।
विशालकाय राक्षसी तड़का व मारीच सुबाहु वध के साथ फुलवारी तक की लीला का मंचन सम्पन्न हुआ जहां ठंड के बावजूद देर रात्रि तक भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी सहित तमाम दर्शक राम लीला का आनन्द लेते रहे और आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया की राम विवाह की लीला के साथ 61 वें महोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता, मनीष कुमार सिंह,राजकुमार यादव, मुन्ना शुक्ला, रामपाल गुप्ता, प्रीतम शर्मा, इंद्रजित सिंह, प्रदीप तिवारी, रवि शर्मा, सुनील कुमार, उपाध्याय सहित काफी संख्या में दर्शक राम लीला का आयोजन में मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

1 hour ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

7 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago