अश्लील गाने बजाकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। कोपागंज पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति सख्ती दिखाते हुए अश्लील गाने बजाकर राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अरुण कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी विभौली, थाना हलधरपुर द्वारा तेज आवाज में अश्लील गाने बजाकर राहगीर महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर थाना प्रभारी रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें – लोकगीतों की सुर लहरियों और कविताओं की अभिव्यक्ति से महका प्रभा परिसर

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से अश्लील गानों से भरा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी रविन्द्र नाथ राय ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता या अश्लीलता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

26 minutes ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

1 hour ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

2 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

2 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

2 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

2 hours ago