भागलपुर /देवरिया( राष्ट्र की परम्परा )l भागलपुर के मेला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयदशमी उत्सव हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यों, उपलब्धियों एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन, उनके आदर्शों और संगठनात्मक विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि सतीश जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के उत्थान का जीवंत भाव है, जो पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखता है।” उन्होंने कहा कि संघ भारत माता की सेवा और समाज के प्रति समर्पण के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देता है।
इस अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। अनुशासित पंक्तियों में स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण किया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में भागलपुर खंड के प्रमुख देवेश, शिवम, इंद्रदेव, अरविंद, शिव शंकर, मन्नू, जीउत, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जयघोष के साथ हुआ।
300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…
डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…
शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…
अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…
डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…