लोकगीतों की सुर लहरियों और कविताओं की अभिव्यक्ति से महका प्रभा परिसर

प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए लोकगीत और स्वरचित कविताएँ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को लोकगीत एवं स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव/प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र अमन ने महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की, वहीं रागिनी (बीए तृतीय वर्ष) ने शिव तांडव स्तोत्र प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से भर दिया।
लोकगीत गायन प्रतियोगिता में छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। अन्नू वर्मा और प्रिया ने “पिया मेंहदी मंगा द मोतीझील से ना”, सुप्रिया और हर्षिता ने “बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी”, सुमन और ज्योति ने “आज मिथिला नगरिया निहाल सखियां”, सुधा और सपना ने “कौन दिशा में ले के चला रे बटोहिया” और अमीषा ने “जगत में कोई न परमानेंट” गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आयोजित काव्यपाठ प्रतियोगिता में अस्मिता चतुर्वेदी, प्रेरणा मणि, अंशिका, गरिमा पाण्डेय, सुप्रिया, प्रीति गुप्ता, मुस्कान और मेनिका ने अपनी स्वरचित कविताओं का भावपूर्ण पाठ किया।

यह भी पढ़ें – रामलीला में किरदार निभाने वाले ब्राह्मण कुमारों को भावभीनी विदाई, हनुमान मंदिर में हुआ पूजन व भंडारा

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा और सृजनशीलता को नए आयाम देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक सीमा पाण्डेय ने किया, जबकि सह संयोजक माया, ममता और संतोष गौंड ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर पूनम उपाध्याय, सुनीता गौतम, शाहिदा खातून, विशाल सिंह, शालिनी मिश्रा, अमन राय, प्रिया श्रीवास्तव, जिज्ञासा पाण्डेय समेत अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के तृतीय दिवस पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – युवती की हत्या प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत, जल्द होगा खुलासा

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

54 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago