युवक की चाकू मारकर हत्या, बाजार में मची अफरातफरी


पकड़ी मोड़ के समीप हुई घटना, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

सीवान (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। महादेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी मोड़ के पास शनिवार को एक युवक की बाजार में कपड़े की खरीदारी के दौरान चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के तीन भिड़िया गांव निवासी हिरदयानंद प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि शनिवार को बाजार में कपड़े की खरीदारी करने गया था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद बढ़ा तनाव, सड़क जाम

घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने सीवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

पुलिस का दावा: आपसी विवाद में हुई हत्या

मामले की गंभीरता को देखते हुए महादेवा थाना प्रभारी निर्भय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक के पिता ने हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई है और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

7 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago