निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन, मुआवजा व नौकरी की उठाई मांग


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसारा स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मेडिकल कॉलेज की इमारत में रंगाई का कार्य कर रहे नवलपुर रतोही गांव निवासी मजदूर शिवनाथ राम (55 वर्ष) की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित मजदूरों ने शव को घटनास्थल पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और 50 लाख रुपये मुआवजा व मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।

हादसा और लापरवाही

जानकारी के अनुसार, शिवनाथ राम, पुत्र स्वर्गीय तिलेश्वर राम, रोज की तरह निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में रंगाई-पुताई का कार्य कर रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे कार्य करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल इसकी सूचना ठेकेदार को दी, जिसके बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम

जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी शांति देवी, छह बेटियां और एक बेटा हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि चार बेटियों और एक पुत्र की शादी अभी बाकी है। शिवनाथ ही परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, उसकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे आर्थिक और मानसिक संकट में घिर गया है।

मजदूरों का प्रदर्शन और मांग

मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने इस गंभीर घटना को दबाने की कोशिश की और मृतक के परिजनों को सिर्फ 10 हजार रुपये थमा कर मामला शांत करने का प्रयास किया, जो मजदूरों को नागवार गुज़रा। इसके बाद सैकड़ों मजदूर एकजुट होकर घटनास्थल पर पहुंचे और शव को वहीं रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने शिवनाथ के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और उसके बेटे को नौकरी देने की मांग की।

प्रशासन से न्याय की गुहार

परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस हादसे की जांच कराकर ठेकेदार पर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और पुनर्वास की तत्काल आवश्यकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

4 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

4 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

5 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

5 hours ago