Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचाकू से हमला कर युवक को किया अधमरा, वाराणसी रेफर, परिजनों ने...

चाकू से हमला कर युवक को किया अधमरा, वाराणसी रेफर, परिजनों ने दी तहरीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नरही थाना क्षेत्र के पलियाखास गांव में एक युवक को मनबढ़ों ने सोमवार को चाकू से गोद कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पलियाखास निवासी 25 वर्षिय विवेक सिंह अपनी मां को दवा दिलाने के लिए गांव में ही किसी डॉक्टर के पास गए हुए थे। जहाँ पहले से ही घात लगाए बैठे 8-10 की संख्या में मनबढ़ युवकों ने विवेक को डाक्टर के यहां से घसीट कर सड़क पर ले गए और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर घायल कर दिया। लोग जब-तक कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर बाइक से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चार बाइक से करीब 10 की संख्या में हमलावर आए हुए थे। हमलावर बाहरी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने थाने में तहरीर दे दिया है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments