मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मोहम्मदपुर हसनपुर गाव के समीप नहर के पास मंगलवार की सुबह मोटर साइकिल से बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे कपरियाडीह निवासी एक युवक सहित दो युवतियां स्कूल बस से उनकी मोटर साइकिल की टक्कर हो गयी। फलस्वरूप तीनों मोटर साइकिल से गिरकर गंभीररूप से घायल हो गए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी लाया गया, जहा मोटर साइकिल चला रहे कपरियाँ डीह निवासी निशांत कुमार 19 वर्ष को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीररूप से घायल दोनों युवतियों को मऊ रेफर कर दिया गया। इसको लेकर मृतक के बाबा चंद्रजीत राम ने स्कूल बस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हेतु तहरीर दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कपरीयाडीह निवासी निशांत कुमार 19 अपनी बुआ रूसूम एवं बगल की लड़की चांदनी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर डा भीमराव आंबेडकर इंटर कालेज चकराबासु नगर दरगाह हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए, सुबह 7 बजे घर से निकला। जब वह मोहम्मदपुर हसनपुर गाव के पास नहर के पास पहुँचा तभी विपरीत दिशा से आरही टैगोर पब्लिक स्कूल के बस से टक्कर हो गयी, फलस्वरूप तीनों गिर कर गंभीररूप से घायल हो गए। बस का चालक बस को लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर हम राहीयो के साथ पहुँचे कोतवाल मनोजसिंह ने घटना स्थल पर पहुँच कर जानकारी लेने के साथ मृतक की लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया। मृतक के बाबा चंद्रजीत राम ने कोतवाली मे टैगोर पब्लिक स्कूल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर दिया है।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…