Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedचलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहज-भटनी पैसेंजर ट्रेन में हुई।

मृतक की पहचान पिपरा भूली गांव निवासी दुर्गेश प्रसाद (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दुर्गेश शनिवार को बरहज बाजार गया था और वापसी में रात करीब 8 बजे बरहज-भटनी पैसेंजर ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था।

जब ट्रेन उसके गांव के निकट पहुंची तो वह दरवाजे के पास खड़े होकर बाहर झांकने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बरहज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से सतराव स्टेशन का टिकट और आधार कार्ड बरामद होने के बाद उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments