गंडक नदी में डूबने से युवक की मौत, घंटों बाद जलकुंभी से मिला शव


सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर के लोहिया नगर में रहकर हलवाई का कार्य करने वाले कन्हैया (पुत्र भगवती), निवासी ग्राम मोहनापुर, थाना खोराबार, जिला गोरखपुर की रविवार को गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कन्हैया की वर्ष 2013 में सलेमपुर की रागिनी से शादी हुई थी। वे बीते कई वर्षों से हरैया क्षेत्र में रहकर मिठाई बनाने का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। कुछ समय से वे बीमारियों से परेशान थे।परिजनों के अनुसार रविवार की भोर में वह अपने पुत्र मोनू के साथ टहलते हुए नदावर पुल के पास गंडक नदी के किनारे पहुंचे। वहीं उन्होंने मोनू को घर भेजते हुए कहा कि वह नहा कर लौटेंगे। काफी समय बीतने के बाद जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बेटे मोनू ने बताया कि पिता उसके साथ ही नदी किनारे गए थे। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सलेमपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप निरीक्षक जगनारायण राय, कांस्टेबल सोनू यादव और अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय नाविकों की मदद से कई घंटे तक चले सघन खोज अभियान के बाद शव जलकुंभी में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है।

Karan Pandey

Recent Posts

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि महंगाई भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी,सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने तपती धूप में नगर के डाकबंगला से तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन कर की…

8 minutes ago

बरहज से पहली बार खाटु श्याम दर्शन यात्रा राजस्थान को प्रस्थान

नपाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर बस को किया रवाना बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पद्मिनी एकादशी के उपलक्ष्य में…

12 minutes ago

सिकन्दरपुर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग सिकन्दरपुर (राष्ट्र की…

19 minutes ago

दादा जी का पोता

-डॉ. सत्यवान सौरभ पोता प्यारा दादा जी का,बैठे उनके पास।दिनभर उनसे बातें करता,हँसता बारह मास।…

25 minutes ago

राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रथम जनपद आगमन पर गाजे-बाजे के साथ हुआ अभिनंदन बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी जन…

28 minutes ago