देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुद्रपुर क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव में दिनांक 13.06.2025 को हुई मारपीट में घायल हरिभजन निषाद उर्फ भोलू की इलाज के दौरान 21.06.2025 को मृत्यु हो गई थी। मामले में 05 अभियुक्त नामजद हुए थे। आज पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देश पर रुद्रपुर पुलिस ने हत्या के वांछित अभियुक्त सूरज निषाद (निवासी भगवानपुर) को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के पास व मुसाफिर निषाद (निवासी विट्ठलपुर) को सेमरौना पुल के पास से गिरफ्तार किया। इससे पूर्व 03 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। दो अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।गिरफ्तार टीम में शामिल:- प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व थाना रुद्रपुर की पुलिस टीम। गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…
किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…
देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…
लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…
निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…