Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेत में गई महिला को जहरीले सांप ने काटा

खेत में गई महिला को जहरीले सांप ने काटा

महराजगंज(राष्ट्र की परंपरा)। बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनिका पुर निवासी रोहित की 21 वर्षीय पत्नी बबिता सोमवार की दोपहर मे कुछ काम से खेत मे गई थी जहां पर एक जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ता देख परिजन उसे तत्काल रतनपुर सीएचसी मे भर्ती कराए जहां पर उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं परिजनो ने बताया कि कुछ दिनो पहले उसी खेत मे बबिता के उसी हाथ मे सांप ने काटा था जिस हाथ मे इस बार काटा है। लगातार दूसरी बार सांप ने काटा है लेकिन ढूंढने पर वह वहां पर मिलता नही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments