Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedमहिला से मंगलसूत्र लूटने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद गोरखपुर के थाना चिलुआताल क्षेत्र में महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में चिलुआताल पुलिस की एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 21 जून 2025 को अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय भागवत, निवासी वार्ड नंबर 11 बापू नगर जंगल झाझावा, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया था। घटना के बाद पीड़िता के पति द्वारा थाना चिलुआताल में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 410/2025 भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें – गौरा बरहज में भगत सिंह तिराहा-रेलवे स्टेशन मार्ग निर्माण ठप, 27 जनवरी को आंदोलन की चेतावनी

विवेचना के दौरान अभियुक्त की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसे वांछित घोषित किया गया था। लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की विधिक प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें – एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग का टेंडर बाबू 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों में लूट, छिनैती, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसी कारण वह पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था।
चिलुआताल पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूट और छिनैती की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। मामले से जुड़े अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments