एक पेड़ मां के नाम: दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना तथा मातृत्व के सम्मान का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर प्रॉक्टर डॉ. आर.पी. यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार पांडेय तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय त्रिपाठी ने भी पौधे लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई। इसके बाद शिक्षक, कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरणीय संतुलन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने सभी से पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल करने तथा प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना एनएसएस का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करता है।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में छायादार, फलदार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। स्वयंसेवकों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित भारत का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हराभरा बनाने तथा प्रकृति संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. त्रिभुवन मिश्र, डॉ. पवन पांडेय, डॉ. निधि राय, अंकित सिंह, गोरख प्रसाद, बृजेश विश्वकर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, लक्ष्मण थापा, संतोष कंचन, प्रदीप यादव, विकास कुमार पाठक, हिमांशु श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago