Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदोस्तों संग स्नान करने गया किशोर नदी में डूबा

दोस्तों संग स्नान करने गया किशोर नदी में डूबा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय थाना क्षेत्र का एक बच्चा सोमवार की शाम दोस्तो संग सरयु नदी में स्नान करने गया किशोर नदी में डूब गया , जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गयी।
बरहज थाना क्षेत्र के पुराना बरहज वार्ड नंबर 9, निवासी संगम प्रसाद नौ वर्ष पुत्र राधे प्रसाद दोस्तों संग स्नान करने नगर के कुटी घाट स्थित सरयू नदी में चला गया था। नहाते समय किशोर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की सहायता से बच्चे की तलाश में जुट गई है।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि 4:00 बजे एक बच्चे की डूबने की सूचना मिली है, गोताखोरों की सहायता से नदी में बच्चे की तलाश की जा रही है अभी तक बच्चे का कोई पता नहीं लगा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments