हवाई अड्डा स्थापना की दिशा में बढ़ा कदम, शासन ने दी प्री-फिजिबिलिटी स्टडी की अनुमति

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया के लिए बड़ी सौगात की संभावना बनती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश शासन के नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा बलिया में हवाई अड्डा स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाते हुए अब प्री-फिजिबिलिटी स्टडी कराए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एस.एम. गोयल द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, राजीव गांधी भवन, सफदरजंग, नई दिल्ली को संबोधित पत्र में बलिया जिले में हवाई अड्डा स्थापना हेतु आवश्यक प्रारंभिक सर्वेक्षण व अध्ययन कराकर उसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में उल्लेख है कि नागरिक उड्डयन निदेशालय के पत्र संख्या 114/नागोउ0विवि/8070 विविध/2025 दिनांक 24 जुलाई 2025 के आधार पर यह निर्णय लिया गया है, जिसमें बलिया में हवाई अड्डा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव की पुष्टि की गई थी।
इसके साथ ही जिलाधिकारी बलिया को निर्देशित किया गया है कि इस प्रक्रिया में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराएं। यह पहल न केवल बलिया जिले बल्कि आस-पास के क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है। हवाई संपर्क की सुविधा मिलने से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलने की पूरी संभावना है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

4 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

16 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

19 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

20 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago