बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। एडीएम के पास अपने पुत्र और पुत्रियो का स्वतंत्रता सेनानी आश्रित का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गए सहतवार कस्बे के वार्ड नं. 12 निवासी रेवती सेनानी पुत्र हरेंद्र वर्मा एडीएम द्वारा यह कहे जाने पर सन्न रह गए कि तुम लोग फर्जी हो प्रमाण पत्र नही निर्गत होगा।बीते 29 जुलाई को इस वाक्या के बाद घर आकर वे खाना ही छोड़ दिए।गुरुवार को इस बात की भनक वार्ड 12 के सभासद आनंद सिंह पिंटु को लगी तो वे उनके घर गए तथा अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बांसडीह के अध्यक्ष शिवशंकर माली,सुरेश गुप्ता आदि की मौजूदगी में सम्मानपूर्वक जूस पिलाकर आघोषित अनशन को तोड़वाया।वर्मा ने बताया कि मेरे पिता बलिराम वर्मा आजादी की जंग में सेनानी रहे रामअनंत पाण्डेय के साथ करीब 6 माह तक जेल में बंद रहे।केंद्रीय गृह विभाग व प्रदेश सरकार मेरे पिता और उनके मरने के बाद मेरी मां जब तक जिंदा रही उन्हें सेनानी को मिलने वाला पेंशन मिला फिर हम फर्जी कैसे हो गए ? सभासद सिंह,सेनानी आश्रित संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि प्रमाण पत्र के लिए लेखपाल से लेकर तहसीलदार और रिपोर्ट लगती है।इस पत्रावली में सभी रिपोर्ट होने के बाद एडीएम को इस तरह व्यवहार करना निंदनीय है और उन्हें माफी मांगते हुए प्रमाण पत्र निर्गत करना चाहिए अन्यथा स्वतंत्रता दिवस के दिन शहीद पार्क बलिया में धरना पर बैठने के लिए बाध्य होगे।इस मौके पिंटु कुंवर,जीतेंद्र गुप्ता,जमशेद अहमद,दीपक कुमार,सोनू पाण्डेय मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

8 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

8 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

8 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

8 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

8 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

9 hours ago